जिला चिकित्सालय ( रुद्रपुर ) का संछिप्त परिचय
जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय कुमाऊँ मण्डल के तराई क्षेत्र के जनपद ऊधमसिंह नगर में 125 शैयाओं का जिला चिकित्सालय वर्ष 2006 से स्थापित है | चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को समुचित एवं सरलता से उपचार प्राप्त हो सके इस दृष्टिकोण से चिकित्सालय में चिकित्सा प्रबंधन समिति का उत्तराखण्ड शासन द्वारा गठन किया गया |
वर्त्तमान में यह जिला चिकित्सालय क्षेत्र की लगभग 1 ,65 ,000 से अधिक जनसंख्या को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है | यह जिला चिकित्सालय उत्तराखण्ड ही नहीं अपितु पडोसी प्रदेश उत्तर प्रदेश के रामपुर, बिलासपुर,पीलीभीत,बहेड़ी, इत्यादि क्षेत्रों से आने वाले रोगियों को भी अपनी सेवायें प्रदान कर रहा है |
जिला चिकित्सालय में बी० पी० एल० रोगियों का समस्त उपचार एवं परिक्षण बिलकुल निशुल्क किया जा रहा है. यही नहीं अन्य गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को भी चिकित्सा सुविधा निःशुल्क उपलव्ध करा रहा है | मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत रू० 1 ,75 ,000 .00 हज़ार तक का उपचार प्रदान किया जाता है जिसमे रोगी को कोई अतरिक्त धनराशि वहन नहीं करनी पडती है |
जिला चिकित्सालय में वर्तमान में जिला स्तरीय सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध है | एन० एच० एम्० कार्यकम के अंतर्गत गर्भवती माताओं को पंजीकरण से प्रसव तथा प्रसव उपरांत 30 दिनों तक माँ व बच्चे का भी निःशुल्क उपचार किया जा रहा है |
जिला चिकित्सालय में वर्त्तमान में समस्त राष्ट्रीय कार्यकर्मो यथा , एन० आर० एच० एम्० ,एड्स ,अंधता ,आर० एन० टी० सी० पी० ,परिवार कल्याण सम्बन्धी समस्त सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है |